फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दो मनबढ़ों के विरुद्ध मुुकदमा दर्ज

दो मनबढ़ों के विरुद्ध मुुकदमा दर्ज

Wed, 14 Nov 2018 01:15 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
दो मनबढ़ों के विरुद्ध मुुकदमा दर्ज
थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर हीरापुर दलित बस्ती निवासी एक दलित महिला से गांव के ही दो मनबढ़ों ने दो लाख की रंगदारी मांगी। रंगदारी दे पाने में विवशता जताने पर मनबढ़ों ने महिला के संग अश्लील हरकतें करते हुए अपनी कार में उठा ले गए। पीड़िता की तहरीर पर जब मुकामी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो उसने एसपी से मिलकर गुहार लगाई। दस दिन बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार की शाम को दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमें के अनुसार थाना क्षेत्र के हीरापुर दलित बस्ती निवासी एक व्यक्ति के घर पर दो नवंबर 2018 की रात साढ़े नौ बजे गांव निवासी संजय सिंह और विनय सिंह अपनी कार से पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों से महिला से दो लाख रुपयों की रंगदारी मांगी। महिला ने विवशता जाहिर किया, तो मनबढ़ों ने उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरु कर दिया और दबंगई दिखाते हुए जबरन उसे कार में उठा ले गए। अगले दिन जब महिला तहरीर लेकर थाने गई तो पुलिस ने उसे टरका दिया। निराश पीड़िता ने एसपी से भेंट कर प्रार्थना पत्र देकर आपीबीती सुनाई। इस पर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज किया। इसमें पीड़िता ने संजय सिंह और विनय सिंह को आरोपित किया है।
विज्ञापन

सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed