{"_id":"5be9b427bdec2269bd06b058","slug":"171542042663-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडी डाक्टर और अस्पताल के कर्मचारियों के विरुद्ध् मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेडी डाक्टर और अस्पताल के कर्मचारियों के विरुद्ध् मुकदमा
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला डॉक्टर और कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा बुनाई विद्यालय के पीछे स्थित अलशिफा अस्पताल की चिकित्सिका और कर्मचारियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। डॉक्टर और कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने प्रसव के लिए आई एक महिला के इलाज में लापरवाही बरती जिससे उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद गांव निवासी अरुण कुमार गुप्ता की पत्नी साधना को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार को परिवार वालों ने बुनाई विद्यालय के पीछे की ओर स्थित अलशिफा अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की शाम को महिला को प्रसव हुआ लेकिन उसके शिशु की मौत हो गई। शिशु की मौत की जानकारी होते ही परिजन हंगामा करने लगे। परिवारी जन डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे कि उन लोगों के बार बार कहने के बावजूद डाक्टर साधना को देखने नहीं आईं।
नर्सिंग होम के कर्मचारी भी महिला को देखने नहीं आए। इसी के चलते उसके बच्चे की मौत हो गई। अरुण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने डॉ. शबाना जमाल और अस्पताल के कर्मचारियों के विरुद्ध धारा 304 और 400 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत सीओ आलोक कुमार जायसवाल का कहना है अस्पताल की डॉक्टर और कर्मचारियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।