{"_id":"5be5b637bdec226954314bf6","slug":"171541781047-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटनाओं में छह जख्मी, 11 पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की घटनाओं में छह जख्मी, 11 पर केस
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत भूमि विवाद के चलते मारपीट की घटनाओं में छह लोग जख्मी हो गए । जबकि पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में केस दर्ज किया।
मधुबन संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के चक्कीमुसाडोही निवासी मंजू गुरुवार को सुबह खेत की जुताई कराने गई थी। आरोप है कि खेत के विवाद को लेकर पट्टीदार बीरबल व छोटू मिलकर मंजू तथा उसके पुत्र राहुल को मारपीट कर घायल कर दिया।
इस मामले मे मंजू की तहरीर पर पुलिस ने दो के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं गुरुवार की शाम को हैबतपुर ताल खदरा निवासी अच्छेलाल व उनकी पत्नी सुमित्रा को मकान का बारजा निकालने के विवाद को लेकर गांव के ही हरिवंश, अजय, रामसमुझ, परमहंस ने मारपीट कर घायल कर दयिा। पुलिस ने इन चारों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं सरायमेवागीरी निवासी हरिनारायण को गांव के ही रामविलास द्वारा शराब के नशे मे गाली गलौज करने, मारने पीटने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। एक अन्य घटना में मधुबन कोतवाली क्षेत्र के सिकड़ीकोल में गुरुवार को भूमि विवाद में मारपीट में दो संजू सिंह (18) पुत्री विजय बहादुर सिंह और विकास सिंह (22) पुत्र नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं कोपागंज संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत फैजुल्लाहपुर में गुरुवार की शाम जानवर छोड़े जाने के आपसी विवाद में 100 नंबर पुलिस की मौजूदगी में एक ही वर्ग के दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से दो महिला सहित कुल चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इनमें में एक महिला के गंभीर हालत होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भेज दिया। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फैजुल्लाहपुर निवासी शैलेश राय श्री नाथ राय के बीच भूमि विवाद चल रहा है। गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे श्री नाथ राय की गाय छूटकर शैलेश राय के जमीन में चली गयी। इसे लेकर आपसी विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों लाठियां बरसाने लगे। मारपीट की घटना में महिमा राय पत्नी शशिभूषण राय, श्री नाथ राय पुत्र बसंत राय, विजय राय पुत्र अलगू राय और प्रियंका राय बुरी तरह घायल हो गए। उधर, श्रीनाथ राय का आरोप है कि 100 डायल पुलिस को साजिश में लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।
विवाद में छह लोग घायल, 14 पर केस दर्ज
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर विवाद के चलते दो पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
पहला मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र के विक्कमपुर गांव निवासी अंजू देवी पत्नी रविंद्र और बेचनी देवी पत्नी त्रिभुवन के बीच पटाखा जलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से अंजू देवी और दूसरे पक्ष से बेचनी और उसकी सास बत्तखी देवी घायल हो गई। पुलिस ने तीनों घायलों घोसी सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के कलाफनपुर गांव निवासी सुराती देवी पत्नी सुरेश चौहान और गांव के चंद्रशेखर पुत्र राजदेव में कहासुनी पर एक दूसरे से भीड़ गए । विवाद बढ़ने पर एक पक्ष से चंद्रशेखर पुत्र राजदेव और दूसरे पक्ष से सुभाषी देवी और उसका दामाद अनिल और उसकी पुत्री संगीता घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।