{"_id":"5bdf41ccbdec226988376a3c","slug":"171541358028-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाई कुंतल पेड़ा और डेढ़ क्विंटल बूंदी जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाई कुंतल पेड़ा और डेढ़ क्विंटल बूंदी जब्त
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
मऊ। दीपावली त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के रोकथाम के गठित टीम ने रविवार की दोपहर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने को घोसी और दोहरीघाट में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अमानक ढाई कुंतल पेड़ा और डेढ़ कुंतल बूंदी जब्त करने की कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
रविवार को दीपावली त्योहार को नजदीक देखते हुए मिलावटी मिठाई और दूसरी खाद्य सामग्रियों पर रोकथाम के लिए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके त्रिपाठी के निर्देश पर मुख्य खाद्य अधिकारी आरके दीक्षित की अगुवाई में टीम ने सबसे पहले घोसी पहुंची। जहां सुशील कुमार के मिठाई के गोदाम पर छापेेमारी करते हुए पेड़ा का सैंपल लेने के साथ ही ढाई क्विंटल पेड़ा जब्त करने की कार्रवाई की। इसके बाद टीम नगर के जवाहर के गोदाम में छापेमारी करते हुए डेढ़ कुंतल बूंदी जब्त करने की कार्रवाई की। वहीं दोहरीघाट में प्रियंका स्वीट्स प्रतिष्ठान से पेड़ा सैंपल लेने की कार्रवाई की गई। उधर अचानक हुई छापेमारी से मिठाई विक्रेताओं में खलबली मच गई। इस दौरान पंकज कुमार यादव, जयहिंद राम, नसीम खान, बिंदु पांडेय आदि मौजूद रहे।