{"_id":"5a7ded894f1c1b8f268b90a1","slug":"171518202249-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात घायल
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बकवल गांव में गुरुवार की रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में एक दूसरे पर लाठी और डंडे से हमला किया। इसमें दोनों पक्षों की ओर सेे सात लोग घायल हो गए। लड़ाई की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां बाद दोनों पक्ष ने एक दूसरे के विरूध तहरीर दिया।
बकवल निवासी चौथी पुत्र जामवंत गुरुवार की शाम घर के सामने निकले रास्ते को लेकर अमर सिंह से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर लाठी, डंडे से हमला कर दिया। इसमें चौथी की ओर से अखिलेश, राकेश, सुरेश, सोनू, महावीर घायल हुए, वहीं दूसरे पक्ष से अमर सिंह घायल हो गए। वहीं विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।