फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शराब पीने से अधेड़ की मौत

शराब पीने से अधेड़ की मौत

Sun, 31 Mar 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
शराब पीने से अधेड़ की मौत
सूरजपुर। मधुबन थाना क्षेत्र के मिट्टनपुर दरगाह के पास शराब पीने से एक अधेड़ की मौत होने का आरोप परिवार वालों ने लगाया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत अधेड़ की बहन ने कच्ची शराब पीने से मौत होने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस मृतक को नशेड़ी बताया।
विज्ञापन

मृत अधेड़ रामसोच कुमार (43) थाना क्षेत्र के सरफोरा गांव का निवासी था। शनिवार को वह घर से नदी की तरफ गया। इस दौरान वह मिट्टनपुर स्थित नाथ बाबा कुटी के पास पहुंचा। इस इलाके में शराब की बिक्री धडल्ले से की जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामसोच नदी की तरफ से लड़खड़ाते हुए नागा बाबा कुटी तक पहुंचा और खेत में गिर गया। लोगों ने परिवार के सदस्यों को घटना की सूचना दी। जब तक परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और अधेड़ को अस्पताल ले जाते कि उसकी मौत हो गई। राम सोच के पत्नी की मौत पूर्व में हो चुकी है। रामसोच के पांच संतानों में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। जिनकी देखरेख उनकी बहन ऊषा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed