फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दुकान और मंदिर से हजारों की चोरी

दुकान और मंदिर से हजारों की चोरी

Mon, 21 Jan 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
दुकान और मंदिर से हजारों की चोरी
दो थाना क्षेत्रो में चोरों ने जनरल स्टोर्स की दुकान और एक मंदिर से नकदी समेत लाखों के सामान चुरा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकार ली। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की माग की है। जबकि मंदिर में चोरी से श्रद्धालुओं में नाराजगी है।
विज्ञापन

घोसी : कस्बा खास बड़ी बाजार निवासी विजय कुमार पुत्र स्व. बालचंद गुप्ता की मधुबन मोड़ पुलिस बूथ के सामने जनरल स्टोर की दुकान है । शनिवार की शाम विजय कुमार अपनी दुकान बंद करके घर चले गये। रात में चोरों ने कुंडी सहित चार तालों को तोड़कर नगदी सहित लगभग चालीस हजार रुपये के सामान चुरा ले गए। विजय कुमार ने घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। दुुकान में चोरी से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

मधुबन : थाना क्षेत्र के फतहपुर इब्राहिम पट्टी मार्ग पर महुवी गांव के समीप स्थित नवनिर्माण शिव मंदिर में शनिवार की रात चोरों ने ताला तोड़ कर दान पेटिका की नगदी सहित लगभग एक लाख की संपत्ति चुरा ली। इतना ही नहीं मंदिर में भजन कीर्तन के लिए लगाए गए लाउडस्पीकर समेत साउंड सिस्टम को भी नहीं छोड़ा। मंदिर के व्यवस्थापक पंकज शर्मा रोज की तरह मंदिर का दरवाजा बंद कर घर चले गये। रविवार की सुबह जब गांव के लोग मंदिर गए तोताला टूटा देख हतप्रभ रह गए। चोर मंदिर के अंदर रखी दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच हजार नगद और सारा साउंड सिस्टम चुरा ले गये थे। ग्रामीणों ने चोरी की सूचना मंदिर के पुजारी और पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। पुजारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मकदमा दर्ज नहीं किया था। इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed