फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नकली सोने की गुल्ली दिखाकर दस हजार की ठगी

नकली सोने की गुल्ली दिखाकर दस हजार की ठगी

Wed, 05 Dec 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
नकली सोने की गुल्ली दिखाकर दस हजार की ठगी

विज्ञापन
हलधरपुर। स्थानीय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की रतनपुरा शाखा से रुपये निकालकर मंगलवार को घर जा रहे एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को रास्ते में सोने की नकली गुल्ली दिखा ठगों ने दस हजार रुपये ठग लिया। थाना क्षेत्र के खोहिया गांव निवासी जुगेसर राजभर पुत्र गुद्दी का बैंक खाता रतनपुरा स्थित यूबीआई में है।

मंगलवार को तकरीबन दो बजे वे बैंक परिसर से बाहर निकले, इसी बीच रास्ते में ठगों ने उनके सामने सोने जैसी चमकती हुई गुल्ली गिरा दी। ठग उसे ढूंढने का नाटक करने लगे, इस बीच जुगेसर राजभर जब उस गुल्ली को उठाएं तो ठग उसे अपनी गुल्ली बताने लगे। गुल्ली में जुगेसर की रुचि देखते हुए ठगों ने जाल विछाई और कहा कि उन्हें 10 हजार रुपये की सख्त आवश्यकता है, हालांकि यह सोने की गुल्ली तो 40 हजार रुपयों की है, लेकिन आप तत्काल हमें 10 हजार रुपये दे देंगे तो इसे हम आपको दे सकते हैं। लालच में आकर जुगेसर राजभर कथित सोने की गुल्ली खरीद लिए, घर ले जाकर के जब अपनी बहू को दिखाए तो बहू ने उन्हें ठगे जाने की बात करते हुए कहा कि यह सोना नहीं पीतल है, यह सुनकर जुगेसर राजभर ने अपना माथा पीट लिया। कुछ ही देर में यह बात पूरे मुहल्ले में फैल गई। खोजबीन के बाद भी ठगों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed