फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मदरसा छात्रा के संग बालात्कार के फरार आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

मदरसा छात्रा के संग बालात्कार के फरार आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

Fri, 31 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
मदरसा छात्रा के संग बालात्कार के फरार आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा
बलात्कार के फरार आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर गांव स्थित एक मदरसे में छात्रा के संग हुई बलात्कार की घटना में नामजद होने के बाद फरार चल रहें आरोपियों के घर पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम छह बजे कोर्ट से जारी कुर्की की नोटिस चस्पा करा मुनादी कराई। पुलिस ने बताया कि यदि आरोपी कोर्ट में हाजिर या फिर गिरफ्तार नहीं होता है तो उसके घर की कुर्की की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर गांव स्थित मदरसा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के संग चार अगस्त को मदरसा प्रबंधक के भाई ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। जिसका खुलासा कई दिन बाद हुआ था। इस दौरान पीड़िता की मां ने 12 अगस्त की शाम घोसी कोतवाली में घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़िता ने मदरसे के कर्मचारी कासिम उर्फ बाबू भाई पर बालात्कार करने का तथा मदरसे की दाई दाई बदरुनिशा पर आरोपी का सहयोग करने का आरोप लगाया। इसके अलावा प्रबंधक हाफिज नासीर, प्रिंसिपल आशिया खातून के साथ शिक्षक और बलात्कार के आरोपी के चचेरे भाई महफूज पर मामले में लीपापोती कर छात्रा को धमकाने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने कासिम उर्फ बाबू भाई के साथ दाई बदरुनिशा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद से फरार चल रहे प्रबंधक नासिर, शिक्षक महफूज, प्रिंसीपल आशिया को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश आदि दी। लेकिन तीनों का कही पता नही चला।
विज्ञापन

मामले के विवेचक कोतवाल प्रभारी परमानंद मिश्रा ने कोर्ट की मदद लिया। पुलिस के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने 82 की नोटिस जारी की। जिसे पुलिस ने शुक्रवार की शाम तीनों आरोपियों के नाम से चस्पा कराया। साथ ही डुगडुगी पिटवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed