{"_id":"5d07e1fa8ebc3e3f2631bf88","slug":"15607976771550-mau-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध से 50 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वृद्ध से 50 हजार की ठगी
विज्ञापन
यूनियन बैंक आफ इंडिया घोसी की शाखा से सोमवार को अपराह्न एक व्यक्ति द्वारा अपने खाते से पैसे निकाल कर घर जाते समय कारसवार लोगों द्वारा ठगी कर पैसे छिनैती करने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर पीड़ित ने घोसी कोतवाली में लिखित तहरीर सौंप कर न्याय का गुहार लगाया है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव निवासी जहांगीर खान (55) पुत्र मुनौवर जो कि पेशे से टेंपोचालक है। इसका नगर के रेलवे स्टेशन स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया घोसी के शाखा में खाता है । जहां से सोमवार की दोपहर बाद लगभग दो बजे अपने खाते से पचास हजार रुपये निकाल कर जब अपनी मोटरसाइकिल के पास आकर घर के लिए निकलने के लिए पहुंचा,तभी बैंक के मेन गेट पर एक युवक आया और कहाकि आपको मास्टर साहब गाड़ी में बुला रहे हैं। इसपर वृद्धगाड़ी के पास गया तो गाड़ी में बैठे लोगों ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाने के साथ कुछ सूंघा दिया। वह बेहोश हो गया। इसके बाद जहांगीर खान को कार में बैठा कर और कार को बैक कर मऊ की तरफ चल दिये। और तिलई बुजुर्ग के पास पहुंच कर कार को प्राथमिक विद्यालय की तरफ मोड़ कर कुछ दूर कार को रोक कर इसके पॉकेट में रखे रु 50हजार को जबरन निकाल कर पुन: वापस होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतार कर मऊ की तरफ तेज गति से निकल गए।घटना से हक्के बक्के जहांगीर खान टेंपो पकड़ कर घोसी आया।परिजनों को सूचना देने के बाद कोतवाली में सूचना दिया। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरिक्षक ब्रिजेश राय ने बैंक के साथ घटना स्थल पर जाकर जानकारी लिया। प्रभारी निरीक्षक बीडी पांडेय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। मामला ठगी का है। मामले की छानबीन हो रही है।