{"_id":"5d07e1d68ebc3e2c7546d1f3","slug":"15607976411-mau-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर फेंकी मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर फेंकी मिली लाश
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोफा गांव के पास हत्या कर फेंकी गई युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक रविवार की रात घर से शौच करने के लिए निकला था। ग्रामीणों ने युवक की लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को खेत में लाकर फेंक दिया गया। जबकि पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चलेगा। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
मृत युवक प्रमोद कुमार 30 पुत्र दयानंद दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोफा गांव का निवासी था। प्रमोद वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की रात वह घर से शौच करने के लिए निकला। इसके बाद उसका पता नहीं चला। सुबह सबेरे ग्रामीणों ने खेत में युवक का शव देख परिजनों को सूचना दी। लाश की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो जांच में प्रथम दृष्टया युवक की हत्या गला घोंटकर किया जाना समझ में आ रहा है। गांव के प्रधान देवेंद्र ने बताया कि युवक गाड़ी चलाने का काम करता है। शराब पीने के कारण उसकी पत्नी काफी समय पूर्व उसे छोड़कर चली गई। परिवार में भाई आदि है। अनुमान लगाया गया कि युवक की हत्या कर शव को गांव के पास लाकर फेंका गया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि युवक शराबी था, हत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारण की पुष्टि हो सकेगी। परिजनों ने तहरीर दे दी है। जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।