फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अधिवक्ता के घर से डेढ़ लाख नगदी और चार लाख के गहने चोरी

अधिवक्ता के घर से डेढ़ लाख नगदी और चार लाख के गहने चोरी

Sun, 02 Jun 2019 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता के घर से डेढ़ लाख नगदी और चार लाख के गहने चोरी
शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा नई बस्ती चित्रगुप्त मंदिर के पीछे स्थित एक मकान से ताला तोड़कर शनिवार की रात चोर डेढ लाख रुपये नगद और लगभग चार लाख के गहने चुरा ले गए। गृहस्वामी ताला बंद कर अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में आजमगढ़ गए थे। घटना की जानकारी रविवार को दोपहर बाद घर लौटने पर हुई। गृहस्वामी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

सहादतपुरा नई बस्ती निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता हैं। वे अपनी पत्नी को साथ लेकर शनिवार की शाम घर में ताला बंद करके आजमगढ़ रिश्तेदारी चले गए। रविवार को दोपहर बाद ढाई बजे लौटे तो मकान के मेन गेट का दरवाजा टूटा देख कर चौंक गए। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि चोर आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये नगद और चार लाख के गहने चुरा ले गए थे। घटना की जानकारी अधिवक्ता ने पुलिस को दी और बाद में तहरीर भी दी। लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इस संबंध में सीओ सिटी आलोक कुमार जायसवाल का कहना था कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जल्दी ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed