फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डीजे को लेकर भिड़े बराती-घराती, दो घायल

डीजे को लेकर भिड़े बराती-घराती, दो घायल

Wed, 22 May 2019 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
डीजे को लेकर भिड़े बराती-घराती, दो घायल
कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला गांव की चौहान बस्ती में मंगलवार की देर रात डीजे बजाने को लेकर घराती और बराती में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। गांव में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए आक्रोशित लोगों को शांत कराया और दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत काछीकला के चौहान बस्ती में मंगलवार की रात मोहम्मदाबाद से बारात अभिकेंद्र चौहान के यहां आई हुई थी। वहां देर रात करीब एक बजे गांव के लोगों ने डीजे बंद करा दिया। जिस पर बराती पक्ष के लोगों ने पुन: डीजे को शुरू करा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें बराती पक्ष से अखिलेश चौहान पुत्र मुनीब और अरविंद्र 35 पुत्र मुनीब घायल हो गए। उधर शादी में विवाद होने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराकर दोनों घायलों को कोपागंज सीएचसी भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर चोटे देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए कोपागंज थाने में तहरीर दी है।पुलिस ने समाचार लिखने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed