फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जमीन बेंचने के नाम पर हड़पा 13 लाख,केस दर्ज

जमीन बेंचने के नाम पर हड़पा 13 लाख,केस दर्ज

Tue, 16 Apr 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
जमीन बेंचने के नाम पर हड़पा 13 लाख,केस दर्ज
थाना क्षेत्र के अंसारी गली की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति पर जमीन के नाम पर 13 लाख रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। अंसारी गली निवासी विमलेश देवी पत्नी हरिश्चंद्र ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के सुल्तानपुर बारहगांवा मौजा में जमीन खरीदने के लिए उसके और गांगेबीर निवासी अजय पुत्र जुगलकिशोर से बात तय हुई थी। उसने अजय को 7 लाख नकद तथा 6 लाख रुपये का चेक देकर संबंधित जमीन पर कब्जा लिया था। 29 दिसम्बर 2018 को उस जमीन का बैनामा कराने के लिए 1 लाख 28 हजार का स्टांप लिखाकर तैयार कराया, जब दोनों पक्ष रजिस्ट्री कार्यालय में पहुंचे तो अजय उसे झांसा देकर गायब हो गया। महिला का आरोप है कि घंटों इंतजार के बाद जब वापस नहीं लौटा तो वह भी लौट आई और अजय पर बैनामा कराने का दबाव बनाने लगी। लेकिन उसके रजिस्ट्री नहीं की। जिसके बाद मंगलवार को पीड़िता ने मधुबन थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed