{"_id":"5c588791bdec22739b06a0c0","slug":"151549305745-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का शटर तोड़कर चोरों ने चोरी का किया असफल प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम का शटर तोड़कर चोरों ने चोरी का किया असफल प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के घोसी नगर स्थित एक निजी बैंक में लगे एटीएम से चोरों ने रविवार की रात चोरी का प्रयास किया। इस दौरान चोरों ने एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइट को क्षतिग्रस्त कर दिया। लेकिन इसी बीच सुरक्षा गार्ड को आते देख चोर खिसक गए। घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के घोसी नगर स्थित एचडीएफसी बैंक में लगे एटीएम है। जहां सुरक्षा गार्ड गुड्डू सिंह देर रात करीब दो बजे वह कुछ देर के लिए एटीएम से चला गया। इसबीच दो चोर शटर तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान चोरों ने पहचान छुपाने के लिए एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा और अंधेरे की नीयत से लगे लाइट को तोड़ दिया। उधर एटीएम के पास अंधेरा और दो लोगों को संदिग्ध परिस्थित में शटर को खोलने के प्रयास करता देख गार्ड शोर मचाकर उनकी तरफ दौड़ा। गार्ड को अपनी तरफ आता देखकर दोनो चोर रेलवे स्टेशन की तरफ भाग निकले। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में बैंक प्रबंधन की तरफ से कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।