फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   तीन पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

तीन पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

Tue, 06 Nov 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
तीन पर मारपीट का मुकदमा दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के सिसवा गांव में मंगलवार की दोपहर पुराने विवाद में दो महिलाओं में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर महिलाओं के परिजनों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी तेतरी देवी और गांव की कमलावती देवी के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। मंगलवार को इसी विवाद को लेकर दोनों महिलाओं में कहासुनी हो गई। देखते देखते विवाद बढ़ने पर दोनों महिलाओं के परिवार सदस्य भी विवाद में शामिल होने के साथ एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें तेतरी घायल हो गई। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को फतहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। उधर पुलिस ने एक पक्ष से तेतरी की तहरीर पर दूसरे पक्ष से कमलावती ,प्रेमसागर और रामईश्वर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। शाम तक दूसरे पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed