{"_id":"5af3400b4f1c1b87028b8eb4","slug":"151525891083-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुर्क। पुलिस चौकी क्षेत्र के कुरा गांव के पास मंगलवार की रात में मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात किशोरी की मौत हो गई है। चुर्क रेलवे स्टेशन मास्टर सुजीत राय ने सौ नंबर पर घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। दूसरे दिन बुधवार को काफी संख्या में लोग मर्चरी पर शव की पहचान करने के लिए पहुंचे, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार रात करीब दस बजे कुरा गांव के समीप मालगाड़ी ट्रेन से किशोरी कट गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मालगाड़ी के चालक ने घटना की सूचना चुर्क रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज पुरुषोत्तम सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी मेें ले जाकर रखवा दिया। उधर ट्रेन से किशोरी के कटने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने कहा कि मृत किशोरी के घरवालों का पता लगाया जा रहा है। किशोरी लाल कलर का स्वेटर, हरे कलर की कमीज, सलवार पहनी हुई है।