फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अराजकतत्वों ने तोड़ी पुलिस चौकी, अज्ञात के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज

अराजकतत्वों ने तोड़ी पुलिस चौकी, अज्ञात के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 28 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने तोड़ी पुलिस चौकी, अज्ञात के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के महरनियां मुहल्ला में लोगों की सुरक्षा के लिए स्थापित पुलिस चौकी को मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। पुलिस को इस बात की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करने के बाद घटना के बाबत अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

बताते चले वर्ष 2005 के सांप्रदायिक दंगे के बाद लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से मुहल्लेवासियों की सहमति पर महरनियां मुहल्ले में शीतलाधाम मंदिर के करीब पुलिस चौकी स्थापित की गई थी। समय के साथ पुलिस चौकी भवन काफी जर्जर हो गया था। इसके चलते वहां कोई पुलिस कर्मचारी नहीं रुकता था। बीते वर्ष शहर कोतवाल सुरेश मिश्र ने जनसहयोग से चौकी की मरम्मत कराई थी। ताकि रात के समय गश्त करने वाली पुलिस वहां पहुंचे और रुके। पुलिस के वहां रुकने से मुहल्ले के अराजकतत्वों को दिक्कत होने लगी। इस दौरान कुछ मनबढ़ों ने मंगलवार की रात पुलिस चौकी को क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार को मुहल्लेवासियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मामले की जांच पड़ताल करने के बाद अज्ञात के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed