फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शरारती तत्वों ने तोड़ा विकास कार्य के लिए लगे दो शिलापट्ट

शरारती तत्वों ने तोड़ा विकास कार्य के लिए लगे दो शिलापट्ट

Sat, 10 Feb 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने तोड़ा विकास कार्य के लिए लगे दो शिलापट्ट
कोपागंज। ब्लॉक के रेवरीडीह में ग्राम सभा द्वारा कराए गए सरकारी कार्यो के विवरण लिखे दो शिलापट्ट को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा गुुरुवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार को कुछ लोगों ने जब क्षतिग्रस्त शिलापट्ट को देखा तो इस संबंध में ग्राम प्रधान को सूचना दी। इस बावत ग्राम प्रधान ने थाने में लिखित शिकायत कर अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बताते चले कि रेवरीडीह ग्राम सभा में 2017-2018 में कच्चा, पक्का मार्ग का कार्य करवाया गया था। साथ ही गांव के दक्षिण तरफ जितेंद्र राय के खेत से होते हुए रामबचन राम ,हरिकेश के खेत तक मिटटी कार्य और गोरख यादव के खेत से लल्लन यादव के खेत तक खड़ंजा निर्माण कराया गया था। इन कार्यो का विवरण के लिए आठ हजार की लागत से दो शिलापट्ट लगाया गया था। जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी का नाम,प्रधान का नाम,कार्य का विवरण,लागत और कार्य समय सीमा की अवधी दर्ज थी। जहां शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने शिलापट्ट को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर ग्राम प्रधान दिनेश राय ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed