{"_id":"5beef8ecbdec2269612ad6f2","slug":"141542387948-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी में उतराई मिली किशोर की लाश की घटना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरी में उतराई मिली किशोर की लाश की घटना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढुआ गोदाम(मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खानपुर मठिया गांव स्थित घर से बीते बुधवार को लापता किशोर की लाश गुरुवार की शाम करीब पांच बजे गांव स्थित पोखरे में उतराई मिली। किशोर के शव के सिर पर बाएं तरफ चोट के निशान होने पर पीड़ित पिता ने शुक्रवार को थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। में पीड़ित पिता ने गांव के माजा पुत्र स्व. वकील को नामजद तथा चार अज्ञात लोगों को आरोपित किया है।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खानपुर मठिया गांव निवासी गोलू (12) पुत्र मनोज शर्मा तीन पुत्रों में सबसे बड़ा लड़का था। पिता ने अपने लड़के की हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही माजा पुत्र स्व. वकील सहित चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करा दिया है। पिता ने बताया कि आरोपी माजा से हमारी पुरानी रंजिश है। जिसका बदला लेने के लिए मेरे पुत्र की हत्या किया गया है। पुलिस ने बताया कि पिता के तहरीर के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।