फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गैस एजेंसी कर्मचारी से तीन हजार रुपये और मोबाइल की छिनैती

गैस एजेंसी कर्मचारी से तीन हजार रुपये और मोबाइल की छिनैती

Sun, 07 Oct 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी कर्मचारी से तीन हजार रुपये और मोबाइल की छिनैती
रतनपुरा/हलधरपुर। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिंडोहरी मखना मार्ग पर मखना गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम को चार बदमाशों ने गैस एजेंसी के कर्मचारी को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। बदमाशों ने उसके तीन हजार रुपये , मोबाइल और कागजात छीन लिया। सराय भारती स्थित गैस एजेंसी पर कार्यरत शैलेंद्र कुमार सिंह पुत्र स्व.अमरेश सिंह (38) शाम को अपने घर मखना जा रहा था।जब वह पिंडोहरी मखना मार्ग पर मखना गांव के समीप पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने शैलेंद्र की बाइक की चाभी निकाल लिया। शैलेंद्र ने विरोध किया तो एक ने तमंचा निकाल लिया। इस छीना झपटी में तमंचा जमीन पर गिर गया। तभी दूसरे बदमाश ने गिरा हुआ तमंचा उठाकर उसके बट से शैलेंद्र के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। इसी बीच बदमाशों ने शैलेंद्र की जेब में रखे लगभग 3000 रुपये कीमती मोबाइल ,एटीएम कार्ड एवं अन्य कागजात छीन लिया। इसी बीच बिजली आ गई और चारों ओर उजाला हो गया। इसी बीच पिंडोहरी ग्राम पंचायत के कुछ किसान अपने खेत में पानी चलाने के लिए आ रहे थे। किसानों को आते देख बदमाश पूरब दिशा की ओर भाग गये। घायल शैलेंद्र को देख किसानों ने उसके घर सूचना दी। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसओ और रतनपुरा पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। घायन युवक को जिला मुख्यालय पर एक निजी चिकित्सालय भर्ती कराया गया। घायल युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed