फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दस के विरुद्घ भेजी जाएगी रिपोर्ट

दस के विरुद्घ भेजी जाएगी रिपोर्ट

Mon, 11 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
दस के विरुद्घ भेजी जाएगी रिपोर्ट
मऊ। शासन के आदेश पर जिले में एंटी भू-माफिया टीम भू-माफिया का चयन करने के साथ आने वाली शिकायतों का निस्तारण करने का कार्य शुरू कर दी है। इस दौरान चारों तहसीलों से 60 लोगों का चयन भू माफिया में किया गया है। सोमवार को डीएम कार्यालय में बैठक भी हुई। मंगलवार को चिह्नित 60 नामों में से टाप टेन की सूची तैयार कर उसे बुधवार को शासन भेजी जाएगी। वैसे अब तक मिली 158 शिकायतों में से प्रशासन ने 149 का निस्तारण कर दिया है। डीएम ने बताया कि टाप टेन के श्रेणी में आने वालों के विरुद्घ शासन से जारी आदेश के हिसाब से कार्रवाई संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

भू-माफिया में चयनित किए गए लोगों में उन लोगों के नामों को शामिल किया गया, जो स्थान बदल-बदलकर अभिलेखों में हेराफेरी कर जमीनों पर कब्जा करने का काम करते हैं। या फिर किसी के नाम की जमीन पर खुद कब्जा जमाए बैठें हैं। डीएम ने बताया कि सरयारघुनाथपुर गांव में रविवार को हुई कार्रवाई एंटी भू माफिया योजना के तहत था। क्योंकि वह जमीन सरकारी थी, और उस पर कब्जा करने वाले गलत थे। बोले एंटी भू माफिया सूची में उन लोगों के नामों को शामिल किया गया है, जिनकी प्रकृति और प्रवृत्ति जमीनों पर कब्जा करने की है। तहसीलों से भू माफिया के रुप में चयनित नामों पर अंतिम निर्णय गठित जनपद स्तरीय समिति करती है।
विज्ञापन

बताते चले जिले में जमीन पर अवैध कब्जे के संबंध में अब तक 158 मामले आए। इसमें से 149 का निस्तारण किया गया। शेष नौ मामले अभी लंबित है। तहसीलवार देखे तो सबसे ज्यादा शिकायतें सदर तहसील से 61 आई थीं। इसमें 56 मामले निस्तारित हुए। लेकिन पांच मामले अभी लंबित हैं। घोसी तहसील से 51 मामले दर्ज हुए, इसमें से 50 को निस्तारित किया गया है, एक मामला लंबित है। मधुबन तहसील क्षेत्र के 27 मामलों में से 26 का निस्तारण किया गया। सबसे कम मुहम्मदाबाद गोहना तहसील से 19 मामले दर्ज किए गए। यहां 17 निस्तारित और दो लंबित हैं। सबसे अधिक ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा का मामला दर्ज किया गया, कुल 158 में से 66 मामले ग्राम समाज की जमीनों पर कब्जे के थे। प्रशासन ने 62 का निस्तारण किया। सिंचाई विभाग की जमीनों पर 21 स्थानों पर कब्जा किया गया था, सभी स्थान से कब्जे हटाए जा चुकें है। जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुुरूप अवैध कब्जा हटवाने का कार्य चल रहा है। भू-माफिया की सूची 13 को शासन में भेज दी जाएगी। इसके बाद शासन से मिले आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed