{"_id":"5c0aac38bdec224192170564","slug":"131544203320-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को मारी टक्कर, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को मारी टक्कर, तीन जख्मी
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड के पास शुक्रवार की दोपहर में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला समेत बाइक सवार और उसका साथी भी घायल हो गया।
घोसी नगर स्थित टैक्सी स्टैंड के पास शुक्रवार को बाइक के धक्के से महिला के साथ बाइक सवार भी घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मधुबन थाना के महुई निवासी पंकज (28) पुत्र शिवनाथ शुक्रवार को बाइक से अपने साथी अमर (40) पुत्र राधे घोसी जा रहे थे। अभी वह नगर के मझवारा मोड़ स्थित टैक्सी स्टैंड के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी चंद्रावती (40) निवासिनी भटामिल्ला से टकरा गई। वहीं बाइक के गिरने से दोनों सवार घायल हो गए। घटना के बाद तीनों घायलों को घोसी सीएचसी में भर्ती कराया।