फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग

ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग

Sun, 16 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर निवासी मुमताज अहमद पुत्र मोहम्मद अली ने बहन की ससुराल वालों के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए मारापीटा। साथ ही घर लाकर परिवार के सदस्यों के सामने उसे तलाक देकर छोड़ दिया। जबकि बच्ची को लेकर चले गए।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में मुमताज अहमद ने बताया कि उसकी बहन फहमीदा खातून की शादी आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा के समउदी गांव निवासी शाहीद अख्तर से किया था। पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2012 में हुई शादी के बाद से उसके ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान मुमताज विदेश था, इस दौरान उसकी मां ने बेटी की खुशी के लिए ससुराल वालों को दो लाख रुपया दे भी दिया। लेकिन एक वर्ष बाद उसकी मां का निधन हो गया। इस दौरान वह विदेश से घर लौटा। इस दौरान बहन के ससुराल वाले उस पर तीन लाख रुपया देने के लिए दबाव बनाए। उसके मना करने पर ससुराल वालो ने नौ अगस्त को उसकी बहन को बुरी तरह से मारा पीटा। साथ ही उसके घर लाकर परिवार के सदस्यों के सामने उसे तलाक देकर चले गए। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बहन के पति सहित अन्य सभी को आरोपित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed