फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   युवक ने तेल छिड़ककर आत्महत्या की कोशिश

युवक ने तेल छिड़ककर आत्महत्या की कोशिश

Thu, 01 Mar 2018 07:12 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
युवक ने तेल छिड़ककर आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव मल्लाह टोला में गुरुवार को घरेलू कलह से पीड़ित एक युवक ने घर में सुबह आठ बजे मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे आग लगाते देख परिजनों ने किसी तरह उस पर काबू पाया। झुलसे युवक को परिजनों ने सामुदायिक केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उसकी गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बड़ा मल्लाह टोला निवासी राजा निषाद (25) पुत्र रवि निषाद ने परिवारिक विवाद के चलते अपने कमरे में मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक की चीख पुकार सुनकर जब उसके परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक को लपटों से घिरा देखकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। उसकी चीख सुनकर आस पास के पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed