{"_id":"5b6c76ec4f1c1bf5498b5eb3","slug":"13-lakh-ganja-with-four-smugglers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 लाख के गांजे संग चार तस्कर गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 लाख के गांजे संग चार तस्कर गिरफ्तार
mau
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
ोहरीघाट में पुलिस द्वारा गांजे के साथ पकड़े गए चार लोग।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने की पुलिस ने गुरुवार की तड़के चेकिंग के दौरान आजमगढ़ मोड़ से तस्करी कर ले जाई जा रही गांजा भरी हुंडई कार को पकड़ा। तलाशी के दौरान कार से 81 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा की कीमत 13 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने कार में सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को दस हजार रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
सीओ घोसी अनिल कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष कस्बे के पुलिस बूथ के समीप चेकिंग करा रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से आ रही एक हुण्डई कार को पुलिस ने रोका। लेकिन चालक कार को रोकने की बजाया तेज गति से भगाने लगा। लेकिन पुलिस की कड़ी नाकेबंदी के चलते कार सवार भाग नहीं सके। पुलिस ने उन्हें रोका और कार को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान कार से 81 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार चार लोगों को पकड़ा।
पकड़े गए लोगों में दो आसाम और एक पश्चिम बंगाल का है। इनमें रफीक मियां पुत्र मकबूल हुसैन पश्चिम बंगाल प्रांत के जलपाई गुड़ी जिले के फलाकटा थाने के उमाचरन पुर गांव का तथा विजय कुमार अग्रवाल पुत्र केदार आसाम के खेराबाड़ी थाने के उत्तरखेड़ा जंगल का निवासी तथा बबुली साह पुत्र धनीराम निवासी अरंगबारा थाना खेराबाडी जिला उदाल गुडी असम हैं जबकि अनिल कुमार राय पुत्र हरिनारायन राय मऊ जनपद के दोहरीघाट थाने के सूरजपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, चारोें तस्कर गांजे को आजमगढ़ जिले के कई स्थानों पर सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इन सभी का चालान संबंधित धाराओं के तहत कर दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान गांजा बरामद कर तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।