फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मॉक ड्रिल से जांची सुरक्षा व्यवस्था

मॉक ड्रिल से जांची सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 19 Mar 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
मॉक ड्रिल से जांची सुरक्षा व्यवस्था
गोरखपुर एसपी रेलवे पुष्पाजंलि के नेतृत्व में मऊ जंक्शन पर मंगलवार की दोपहर सुुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए मॉक ड्रिल हुआ। इस दरम्यान डॉग स्क्वाड द्वारा स्टेशन पर त्यौहार में होने वाली भीड़ के मद्देनजर संदिग्ध लोगों की पड़ताल की गई। लावारिस बैग अथवा बम धमाका होने की सूचना पर पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार घटना स्थल की घेराबंदी कर यात्रियों को घटनास्थल से उपचार के लिए हॉस्पिटल लाया गया। मॉक ड्रिल में एएसपी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित चार थानों की पुलिस और आरपीएफ के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन

होली में सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए मंगलवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान करीब डेढ़ बजे माइक से घोषणा की गई कि प्लेटफार्म 2 पर संदिग्ध स्थिति में एक लावारिस सूटकेस पड़ा है, जिसमें बम होने की संभावना है। इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी गोरखपुर रेंज की एसपी पुष्पांजलि एसओ राघवेंद्र मिश्रा, आरपीएफ प्रभारी डीके राय के साथ प्लेटफार्म दो पर पहुंचीं इसके बाद कुछ ही देर में एटीएस, डॉग तथा बम स्क्वाड के साथ एएसपी एसके श्रीवास्तव, शहर कोतवाली, दक्षिण टोला, सरायलंखसी थाना की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। फिर बम स्क्वाड द्वारा बम को डिफ्युज कर दिया गया। इसके बाद बम रखने वाले की खोजबीन में संदिग्ध लोगों की जांच की गई। हालांकि कुछ देर बाद जब पुलिस द्वारा उन्हें सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए मॉक ड्रिल बताया गया। साथ ही यात्रियों से अपील की गई किसी भी लावारिस सामान को देखने के बाद इसकी सूचना जीआरपी या आरपीएफ को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed