{"_id":"5c226af3bdec2256c0652f17","slug":"121545759475-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिला स्नैचर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन महिला स्नैचर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को तीन महिला स्नैचरों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी दुकानों की सीसीटीवी फुटेज से की गई। पुलिस गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस को उनके पास से कोई सामान नहीं मिला है।
शहर के सारहू पुलिस चौकी क्षेत्र के पास स्थित एक वस्त्रालय की दुकान पर सोमवार की देर शाम एक महिला खरीदारी करने के लिए आई थी। उसी दौरान महिला चैन स्नेचरों ने उस महिला की चेन काट ली। कुछ ही देर में महिला को चेन कटने की जानकारी हुई। महिला के शोर मचाने पर दुकान में हड़कंप मच गया। महिला के पति ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध महिलाएं दिखी। परिजनों ने फुटेज के आधार पर खोजबीन शुरू की, लेकिन महिलाएं नहीं मिलीं। इधर मंगलवार की शाम को वही तीनों महिलाएं उसी दुकान पर दुबारा जा धमकीं। दुकानदार ने उन्हें देखते ही पहचान लिया। दुुकानदार ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों महिला स्नैचरों को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
मालूम हो कि कुछ महीने पहले सरायलखंसी थाना क्षेत्र सलाहाबाद बाजार में और कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी में सराफा की दुकानों से लाखों के गहनों की ठगी करने वाली इन महिला चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन कुछ दिनों के बाद यह महिलाएं फिर वारदात करने लगीं। इस बाबत सीओ आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ कर रही है। कहा कि जल्द ही अभियान चलाकर दुकानदाराें को सक्रियता बरतने को कहा जाएगा और संदिग्ध महिलाओं की सूचना पुलिस का फौरन देने की अपील की जाएगी।