फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल , एक गंभीर

सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल , एक गंभीर

Sun, 23 Dec 2018 10:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल , एक गंभीर
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर रविवार को सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कोपागंज निवासी हामिद अंसारी (35) पुत्र जकारिया किसी काम से बाइक से बेल्थरा रोड की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

मर्यादपुर बाजार के पास पहुं्चा ही था कि कार के चपेट में आ गया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर मधुबन बेल्थरा रोड मार्ग स्थित पवनिया पुल के समीप साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित बाइक के पलटने से बाइक सवार हृदयपट्टी गांव निवासी इन्द्र प्रकाश (35) पुत्र अवधेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। वहां हामिद की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed