फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ार्जराउन थाने की पुलिस ने उठाया

ार्जराउन थाने की पुलिस ने उठाया

Mon, 21 May 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
ार्जराउन थाने की पुलिस ने उठाया
थाना क्षेत्र के हृदय पट्टी गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह: सहित पांच लोगों पर धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में इलाहाबाद के जार्ज टाऊन थाने में देवेंद्र सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। जार्ज टाऊन की पुलिस ने ओमप्रकाश सिंह को रविवार की देर रात घर से गिरफ्तार कर जार्ज टाऊन इलाहाबाद ले गई। मामला रुपयों के लेनदेन का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक देवेंद्र प्रताप सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी तीन मालवीय रोड जार्ज टाऊन इलाहाबाद ने अपने मित्रवत संबंध के चलते मधुबन थाना क्षेत्र के हृदय पट्टी निवासी शेषनाथ सिंह पुत्र बृजमोहन सिंह को वर्ष 2014 से लेकर 2016 तक चेक व नगद के रूप में आरओ प्लांट लगाने के लिए 74 लाख रुपये दिए थे। लेकिन जब रुपये वापस करने का समय आया तो ओमप्रकाश सिंह, शेषनाथ आदि पैसा देने में आनाकानी करने लगे।कई बार पैसा मागने पर इनके द्वारा जो चेक दिया गया उस खाते पर पहले से ही रोक लगी थी। आरोप है कि देवेंद्र सिंह जिस दिन घर पर नहीं थे तो शेषनाथ सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि ने देवेंद्र सिंह के घर जाकर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद नाराज देवेंद्र सिंह ने पुलिस की मदद ली और जार्ज टाऊन थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। जिसके आधार पर थानाध्यक्ष सन्तोष शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम एसआई सुनील सिंह व बैकुंठ पांडेय आरक्षी अनुज आशीष ने रविवार की रात हृदयपट्टी गांव से ओमप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर इलाहाबाद ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed