{"_id":"5c9fbbf5bdec2214154eaca9","slug":"11553972213-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया रूट मार्च, वाहन चेकिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने किया रूट मार्च, वाहन चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। चुनाव के मद्देनजर शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार की शाम को कई मुहल्लों में मुख्य मार्गों पर रूट मार्च किया। पुलिस ने इसके साथ ही वाहन चेकिंग भी किया। शहर कोतवाल पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस , पीएसी और आरएएफ के जवानों ने रूट मार्च किया। रूट मार्च शहर कोतवाली से निकलकर बाल निकेतन, अंधा मोड़ ,जीवनराम इंटर कालेज होते हुए भीटी चौराहा पहुं्चा। वहां से हाइवे होते हुए बरपुर मोड़ से निजामुुद्दीनपुरा होते हुए डीसीएसके पीजी कालेज ,रोडवेज से आजमगढ़ मोड़ तक गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से चुनाव के दौरान निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। बिना पुष्टि के किसी भी घटना के बाबत नकारात्मक संदेश न प्रेषित करें।
कोपागंज संवाददाता के अनुसार पुलिस और आरएएफ ,ने शनिवार को कई गांवों में रूट मार्च किया। मार्च के दौरान मतदान स्थलों से सम्बंधित ग्रामीणों से भी जगह-जगह वार्ता कर उन्हें निर्भीकता पूर्वक मतदान करने का आह्वान किया। पुलिस अधिकारियों ने सभी को आगाह किया कि अगर चुनाव से संबंधित किसी भी तरह की गड़बड़ी हो तो इसकी सूचना तत्काल दें, ऐसे व्यक्तिओ के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
कोपागंज थाना क्षेत्र के क़सबा नगर पंचायत कोपागंज, कनियारीपुर , जयरामगढ़ ,फ़िरोजपुर,मठिया,मूँगमास ,भेलाबांध , कसारा ,रईसा पिपरौता, धवरियासाथ, कोपाकोहना ,इंदारा में पुलिस व आरएएफ ,पीएसी फ़ोर्स द्वारा मार्च किया गया। एस आई भगत सिंह यादव और आरएएफ के अधिकारियों और जवानों ने शिवपुर गाड़ा व कोपागंज क़सबा के चौक भरत मिलाप चमन रोड होते हुए इन स्थानों पर बनाये जाने वाले मतदान स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित मतदान स्थलों के लोगों से भी बातचीत करते हुए उन्हें पूरी निर्भीकता से मतदान करने का भरोसा दिलाया। उधर आरएएफ के जवानों ने कहा कि मतदान से संबंधित किसी के द्वारा दबाव बनाया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल दें।