मऊ। चिरैयाकोट थाने के यूसुफाबाद मुुहल्ले में गुरुवार की रात एक 20 वर्षीय युवती ने संदिग्घ हाल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी परिवार वालों को शुक्रवार की सुबह हुई। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवती के शव का दाह संस्कार कर दिया। युवती की मौत पर उसके परिवार के लोग कुछ बोलने से इंकार कर रहे है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात युवती भोजन करने के बाद अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर सो गई। शुक्रवार की सुबह देर तक युवती के न उठने पर परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया। लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रया नहीं हुई, इस पर परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा, तो युवती की लाश फंदे से लटकती मिली। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।