{"_id":"5bbf813dbdec224ff2333086","slug":"11539277117-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया दो लाख रुपये मूल्य का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया दो लाख रुपये मूल्य का सामान
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार में मां वैष्णो मंदिर के पास मौजूद बैट्री की दुकान का ताला बुधवार की रात को तोड़कर चोर अंदर रखी करीब दो लाख रुपये मूल्य की बैट्री और कीमती समान चुरा ले गए। दुकान स्वामी को इस घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। पीड़ित दुकानदार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा।
बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के शाह मोहम्मदपुर गांव निवासी विजय कुमार राजभर रतनपुरा बाजार में भीमपुरा तिराहे के पास लखनऊ-बलिया मार्ग पर बैट्री की दुकान खोला है। बुधवार की शाम सात बजे के करीब विजय दुकान बंद कर घर चला गया। इसबीच रात को चोर उसकी दुकान के शटर में बंद ताले को तोड़कर अंदर रखी करीब दो लाख रुपये मूल्य की बैट्री चुरा ले गए। गुरुवार सुबह दुकान के शटर का ताला टूटा देखकर लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। इस दौरान लोगों ने इसकी सूचना दुकानस्वामी विजय राजभर को दिया। दुकान में चोरी की सूचना मिलने पर विजय बदहवास हाल में रतनपुरा बाजार पहुंचा। इस दौरान दुकान की दशा देख वह अवाक हो गया। चोर दुकान में रखी सारी छोटी बड़ी बैट्री चुरा ले गए थे। चोरी की सूचना मिलने पर रतनपुरा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौका मुआयना करने के बाद दुकान स्वामी विजय राजभर से तहरीर लेकर चली गई। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। पुलिस आरोपियों की सुरागकशी में जुटी थी। चर्चा रही कि रात के समय दुकान से दो लाख रुपये मूल्य की बैट्री चुराने के लिए वाहन का प्रयोग किया गया होगा, लेकिन लबे रोड सड़क पर हुई इस चोरी की घटना पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।