फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मंदिर और दुकान से हजारों की चोरी

मंदिर और दुकान से हजारों की चोरी

Thu, 20 Sep 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मंदिर और दुकान से हजारों की चोरी
इंदारा/वलीदपुर। दो थाना क्षेत्रों में चोरों ने बुधवार की रात मंदिर और दुकान का ताला तोड़ कर हजारों के सामान चुरा लिए। पुजारी और दुकानदार को गुरुवार की सुबह चोरी का पता चला। चोरी से ग्रामीण और दुकानदार आक्रोशित हो गए। उन्होंने थानों में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

इंदारा : कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा स्थित पश्चिम पट्टी में प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। मंदिर पुजारी राधारमण सिंह बुधवार की शाम पूजा अर्चना के बाद मंदिर बंद कर चले गए थे। गुरुवार की सुबह इंदारा गांव निवासी श्याम सिंह टहलते हुए मंदिर की तरफ से निकला। जहां मंदिर का ताला टूटा देखकर मंदिर के पुजारी राधारमण सिंह को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर पुजारी मौके पर पहुंचे। मंदिर पुजारी ने बताया कि चोर मंदिर परिसर में लगा लाउडस्पीकर और दानपत्र चोरी कर ले गए है। ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच कर पुजारी ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद-आजमगढ़ मार्ग स्थित एक लोहे-छड़ की दुकान से बुधवार की रात चोरों ने हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। दुकानदार को गुरुवार की सुबह दुकान खोलने के दौरान इसकी जानकारी हुई। पुलिस को सौंपे गए तहरीर में कबीराबाद निवासी रामजी विश्वकर्मा पुत्र स्व. झूरी विश्वकर्मा की मुहम्मदाबाद -आजमगढ़ मार्ग स्थित पर लोहे की दुकान है। बुधवार की रात दुकान बंद कर वो अपने गांव चला गया। गुरुवार की सुबह जब पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा मिला। दुकान का मुआयना करने पर लोहे की 4 चादर और 10 लोहे की एंगल गायब मिले। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed