{"_id":"5b18309c4f1c1baf6e8b6ac2","slug":"11528311964-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों को बीच बाजार से उठाया बोलेरो सवार ने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्धों को बीच बाजार से उठाया बोलेरो सवार ने
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के सिंधी कालोनी स्थित रामू होटल के पास से बुधवार की सुबह बोलेरो सवार लोगों ने असलहा लगाकर दो युवकों को दबोचा। युवकों को दबोचने वाले सादेवेश में असलहा लिए थे। बीच बाजार से दो युवकों को असलहा लगाकर उठाए जाने से हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। लेकिन जब सायरन बजाते हुए बोलेरो रवाना हुई तो लोग बोलेरो सवार के पुलिस होने की आशंका से चुप हो गए। हालांकि जिले की पुलिस इस तरह की कोई धरपकड़ करने से इंकार की। लेकिन देर शाम तक इस बात की चर्चा बाजार में होती रही।
पुलिस के इंकार करने पर लोग चर्चा कर रहे थे कि आखिर पकड़ जाने वाले कौन थे, और उठाने वाले पुलिस नही तो फिर कौन थे। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार पकड़े गए दोनों युवक एक होटल से नाश्ता करके जैसे ही बाहर निकले, तभी बोलेरो सवार ने उन्हे पीछे से धक्का मार दिया। बोलेरो उनके इंतेजार में खड़ी थी, धक्का लगने पर युवक जैसे गिरे, गाड़ी से चार पांच की संख्या में निकले असलहाधारी उन्हे दबोचे और वाहन में डालकर सायरन बजाते हुए गाड़ी लेकर सीधे निकल गए। पूछे जाने पर कोतवाली पुलिस ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी होने से इंकार की।