फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डकैतों ने की लूटपाट

डकैतों ने की लूटपाट

Sun, 13 May 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
डकैतों ने की लूटपाट
हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद कला गांव स्थित चट्टी के समीप एक मकान पर रविवार की रात छह की संख्या में आए डकैतों ने धावा बोलकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। इस बीच बदमाशों की फायरिंग में गृहस्वामी बाल बाल बच गया। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख डकैत बोलेरो से भाग निकले। सूचना के बाद पुलिस ने रात में ही घटना स्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवार से बातचीत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नसीराबाद कला गांव निवासी प्रमोद राजभर(40) परिजनों के साथ मकान के अंदर सो रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे एक बोलेरो प्रमोद के दरवाजे के पास रुकी। बोलेरो सवारों ने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही प्रमोद ने थोड़ा सा दरवाजा खोला कि बदमाश धक्का देकर अंदर घुस गये। गृहस्वामी के विरोध करने पर बदमाशों ने पिटाई की। इस दौरान बगल में सो रही प्रमोद की मां रमिता (60) व बहू मंजू ज्योंही बाहर निकली बदमाशों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद कमरे में बदमाश आलमारी खोलकर उसमें रखे दो सोने के आभूषण और चार हजार रुपये निकाल लिए। गृहस्वामी के शोर मचाने पर एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। पर गोली उसे नहीं लगी। इधर काफी संख्या में ग्रामीणों को आते देख बदमाश बोलेरो से भाग गए। पीड़ित के अनुसार नगदी समेत करीब एक लाख के जेवर ले गए हैं। इस बाबत सीओ अनिल कुमार का कहना है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। मारपीट की सूचना मिली थी, लूट पाट की कहानी संदिग्ध लग रही है। वैसे तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed