फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   12 पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा

12 पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा

Sun, 12 May 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
12 पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा
देवरिया जिले के एक महिला ने मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव के एक युवक सहित उसके परिवार के 12 लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया। दर्ज मुकदमे के अनुसार, राधा पुत्री सत्यनारायण सोनकर ने बताया कि उसकी शादी मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव निवासी विशाल सोनकर पुत्र शिवबच्चन के साथ 22 अप्रैल 2016 को हुई थी। उसने एक संतान भी पैदा की। कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष के लोग एक बोलेरो की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं हुई तो उसका शारीरिक तथा मानसिक शोषण किया जाना लगा। आरोप लगाया कि 30 अप्रैल को उसके पति तथा उसके परिवार के सदस्यों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़कर जलाने का प्रयास किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति विशाल, ससुर, देवर, ननद, जेठानी सहित कुल बारह लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed