फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रेलवे ने चलाया चेकिंग अभियान, बिना टिकट धराए 29

रेलवे ने चलाया चेकिंग अभियान, बिना टिकट धराए 29

Fri, 03 May 2019 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ने चलाया चेकिंग अभियान, बिना टिकट धराए 29
रेलवे मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में आरपीएफ-जीआरपी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से जिले के दो जंक्शन पर 15 से ज्यादा ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने अप और डाउन लाइन से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को स्टेशनों पर चेक किया। इस दौरान टीम ने 29 यात्रियों को पकड़ा जहां इनसे 29 हजार से ज्यादा की जुर्माना राशि वसूला गया। वहीं 35 यात्रियों को सामान्य टिकट लेकर स्लीपर में यात्रा करते हुए पकड़ा। जहां इनसे भी जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई की। चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट के यात्रियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पहले से सर्तक टीम ने ऐसे लोगों को पकड़ लिया। रेलवे की इस अभियान से बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह रेलवे मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मऊ जंक्शन और इंदारा जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने कृषक एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, भटनी पैसेंजर, बलिया पैसेंजर ट्रेनों में चेकिंग की। इस दौरान दोनों जगहों पर बिना टिकट यात्रा कर रहे 29 लोगों को टीम ने पकड़ा। इन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां इन यात्रियों से 28 हजार 600 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। इस दौरान टीम ने आधा दर्जन ट्रेनों के स्लीपर में 35 ऐसे यात्री को पकड़ा, जो कि सामान्य टिकट लेकर स्लीपर में यात्रा कर रहे थे। इनसे भी टीम ने जुर्माना वसूला। कार्रवाई के दौरान डीसीआई शरनाम सिंह मीणा, सीटीआई अरुण सिंह, आरपीएफ प्रभारी डीके राय, पुखराज मीणा, सुनील सिंह, राम प्रभाव यादव, संजय, आरपीएफ चौकी प्रभारी सुधीर राय, राजेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed