{"_id":"5c2cec35bdec2256bd3cf80e","slug":"111546447925-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग के चारों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग के चारों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने पठान टोला के पास मंगलवार की देरशाम को आपसी विवाद में फायरिंग करने के पांच आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों की तहरीर पर क्रास केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फायिंरग करने में उपयोग की गई बंदूक भी बरामद कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के मलिक टोला मुहल्ला निवासी सानिद और पठान टोला मुहल्ला निवासी तुफैल के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर मंगलवार की देर शाम को पठान टोला मुहल्ले में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दिया जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि विपक्षी उसे जान से मारने की नीयत से उसकी बंदूक छीनकर फायर कर दिया। दोनों पक्ष एक दूसरे के विरुद्ध फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस एक पक्ष के सानिद की तहरीर पर पठानटोला मुुहल्ला निवासी तुफैल अल्ताफ और नोमान तथा मंटू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया जबकि दूसरे पक्ष के तुफैल की तहरीर पर सानिद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में तुफैल पुत्र फैजुर्रहमान , अल्ताफ पुत्र रफीउल्लाह और नोमान को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे मुकदमे में आरोपी मलिकपुरा मुहल्ला निवासी सानिद पुत्र शकील को भी गिरफ्तार कर लिया।