{"_id":"5c251003bdec225712492755","slug":"111545932803-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट संचालक ने दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंट संचालक ने दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पासी समाज के नेता सुरेश पासी ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। बताया कि 25 दिसंबर को उन्होंने गुरादरी मठ करहां पर कार्यक्रम किया था। एक टेंट हाऊस को उन्होंने कुर्सी और टेंट आदि लगाने के लिए बुक किया था। इस दौरान टेंट संचालक सामान लेकर वापस लौट आया। जब उसने कारण पूछा तो उसे जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले ने खुद को मुख्तार गैंग का बताया। एसपी ने मामले की जांच सीओ नगर को सौंपी है।
सुरेश पासी मूलरुप से रानीपुर थाने के फत्तेपुर गांव का निवासी है। 25 दिसंबर को करहां बाजार के पास मौजूद गुरादारी धाम पर उसने कार्यक्रम का आयोजन किया था। एक माह पहले उन्होंने एक टेंट हाऊस संचालक को टेंट लगाने के लिए बयाना आदि दिया। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद टेंट संचालक के मैनेजर ने उसे एक लाख 75 हजार रुपये का स्टीमेट बताया। मामला सवा लाख रुपये में तय हुआ। 21 दिसंबर को टेंट संचालक के पैसे मांगने पर उसने बैंक बंद होने की बात करते हुए सोमवार को रुपया देने के लिए कहा। सोमवार को जब उसने रुपया देने के लिए टेंट संचालक को बुलाया तो उसने टेंट लगाने से इंकार कर दिया। 25 दिसंबर को सुरेश ने जैसे तैसे कार्यक्रम संपन्न कराया। इसके बाद 26 दिसंबर को आकर टेंट संचालक से मिला, और टेंट न लगाने का कारण पूछा, इस पर वह उसे गालियां देने लगा। साथ ही जान से मारने की धमकी दिया। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच सीओ नगर को सौंपा है।