{"_id":"5b77035342c792465b688688","slug":"111534526291-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के धक्के से बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के धक्के से बाइक सवार युवक घायल
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरीडीह। मऊ वाराणसी रेल मार्ग पर पिपरीडीह रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्रासिंग पर शुक्रवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसकी बाइक भी ट्रेन के धक्के से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार बंद गेट से बाइक निकाल कर रेल लाइन पार करने की कोशिश कर रहा था। बीच ट्रैक में उसकी बंद हो गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, इसके बाद भी युवक और उसकी बाइक ट्रेन की चपेट में आ गई। युवक घायल हो गया। चालक की सूचना पर जीआरपी ने बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वाराणसी भटनी रेलमार्ग पर पिपरीडीह रेलवे स्टेशन से पूर्व रेलवे क्रासिंग पर सुबह करीब सवा नौ बजे मड़ुआडीह से गोरखपुर जाने वाली 15104 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस आ रही थी। गेटमैन राहुल पांडेय ने गेट बंद कर दिया था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। एक युवक ने अपनी बाइक फाटक के नीचे से निकाला और कुछ ही आगे बढ़ा था कि रेलवे ट्रैक के बीच में ही उसकी बाइक बंद हो गई। उधर इंटरसिटी एक्सप्रेस नजदीक आ गई थी। इसी दौरान चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की। ट्रेन रुकते रुकते युवक उसकी चपेट में आ ही गया और छ्रेन के झटके से लगभग 15 फुट दूर जा गिरा। युवक घायल हो गया और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक शुभम सिंह (30) पुत्र राजेश सिंह निवासी मिर्जापुर थाना रानीपुर को जिला अस्पताल भेजवाया। पिपरीडीह स्टेशन अधीक्षक दर्दन राम वर्मा ने उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी। ट्रेन चालक की सूचना पर जीआरपी ने बाइक सवार के विरुद्ध मुुुकदमा दर्ज कर लिया है।
ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल
चिरैयाकोट। आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मझोली गांव निवासी राजन सोनकर (35) अपनी मां राजकुमारी (60) को लेकर गुरुवार को बाइक से चिरैयाकोट कस्बे के सिरसा गांव आया हुआ था। जहां शुक्रवार की सुबह वह 9 बजे मझौली वापिस लौट रहा था। इसी बीच आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग एक ऑटो चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे राजन्र औ उसकी मां असंतुलित हो कर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों को चिरैयाकोट पीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को परिजन निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
साइकिल से गिरकर वृद्धा घायल
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के रतनपुरा मऊ पर शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे एक वृद्धा साइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सेहबतपुर निवासी बलेसरी (70) पत्नी गुलाब अपने मायके चंद्रवार जाने के लिए निकली । उसका नाती विवेकानंद साइकिल से उसे रतनपुरा रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ाने जा रहा था, जैसे ही वह दीप कांवेंट स्कूल के पास पहुंचा कि सामने से आ रही बाइक से बचने के चक्कर में उसकी साइकिल अनियंत्रित हो गई। जिससे साइकिल पर पीछे बैठी बलेश्वरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
मैजिक से टकराकर बाइक सवार जख्मी
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग स्थित औसतपुर के पास शुक्रवार की शाम 6 बजे एक मोटरसाइकिल सवार मैजिक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही मैजिक गाड़ी से टकरा गया। पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। आजमगढ़ जनपद के थाना जहानागंज क्षेत्र के ग्राम अहिरौली गांव निवासी प्रदीप यादव (17 )पुत्र राजेश यादव अपनी मोटरसाइकल से चिरैयाकोट बाजार आया हुआ था । वह शुक्रवार की शाम 6 बजे वापस घर अहिरौली जा रहा था कि औसतपुर के पास आगे आगे जा रही एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करके आगे निकलने का प्रयास कर ही रहा था कि सामने से तीव्र गति से आ रही एक मैजिक वाहन से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित मैजिक वाहन को अपने कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल भेज दिया।