{"_id":"5b05a25c4f1c1bdc408b72d0","slug":"111527095900-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर बर्फ विक्रेता की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी न देने पर बर्फ विक्रेता की पिटाई
Updated Wed, 23 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के गांगेबीर मोड़ पर बुधवार की सुबह मनबढ़ों ने रंगदारी नहीं देने पर एक बर्फ विक्रेता की लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। जब तक शोर सुनकर लोग आते मनबढ़ उसके पास जेब में रखे बर्फ 1400 रुपये छीन कर फरार हो गए। घायल बर्फ विक्रेता ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्षेत्र के कटघरा शंकर निवासी दुर्गविजय गांव के ही मल्ल आइसक्रीम विक्रेता से बर्फ, आइसक्रीम आदि बेचकर अपनी जीविका चलाता है। बुधवार की सुबह अभी वह कटघरा शंकर से मधुबन के गांगेबीर मोड़ पर पहुंचा तो वहां चार लड़के मौजूद थे। बर्फ की गाड़ी रोककर उन सभी ने बर्फ खरीदा और पैसा दिया लेकिन उसके बाद उन्होंने मुफ्त में बर्फ खिलाने को कहा। दुर्गविजय ने फ्री में बर्फ देने से इंकार किया तो चारों ने मिलकर उसे पीट दिया और बिक्री के 1400 रुपये छीन लिए। इस बात की जानकारी उसने अपने मालिक को दी। जिसके बाद दुर्गविजय ने स्थानीय थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी।