{"_id":"5aef4f6a4f1c1b61098b855d","slug":"111525632874-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक के प्रयास में भिड़े दो बाइक सवार, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरटेक के प्रयास में भिड़े दो बाइक सवार, घायल
Updated Mon, 07 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के बापू इंटर कॉलेज के सामने रविवार की सुबह 10 बजे एक बाइक सवार दूसरी बाइक सवार को ओवरटेक करने के प्रयास बाइक से टकरा गया। इससे दोनों बाइक अनियंत्रित होकर पास के खेत में पलटने से दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोपागंज क्षेत्र के रईसा गांव निवासी अजीत चौहान (26) पुत्र रविधन रविवार को बाइक से मऊ से वापस गांव आ रहा था। जब वह बापू इंटर कॉलेज के पास पहुंचा तभी पीछे आ रहा घोसी क्षेत्र के कमरुदीनपुर निवासी तौसीफ (25) पुत्र फिरोज उसे ओवरटेक करने के प्रयास के चलते बाइक से टकरा गया। दोनों की तेज गति होने से दोनों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कोपागंज क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।