फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पति सहित पांच ससुराल वालों पर मुकदमा

पति सहित पांच ससुराल वालों पर मुकदमा

Wed, 16 May 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पति सहित पांच ससुराल वालों पर मुकदमा
थाना क्षेत्र के मारूफपुर गांव में मंगलवार की देर शाम नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की। इसमें पीड़िता के पिता ने मृतका के पति अखिलेश सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों को आरोपित कर उन पर दहेज उत्पीड़न ,मारपीट करने तथा प्रताड़ना देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया। दूसरी तरफ पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। थाने में दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराने वाला पिता रणधीर कुमार बलिया जिले के पकड़ी टंडवा गांव का निवासी है, उन्होंने बताया कि वो अपनी पुत्री कुसुम की शादी नौ मई 2017 को मधुबन थाना क्षेत्र के मारूफपुर गांव निवासी गुलाब चंद के पुत्र अखिलेश कुमार से किया था। रणधीर कुमार के मुताबिक उसने अपनी सामर्थ्य अनुसार दान दहेज देकर बेटी की शादी की थी। लेकिन शादी के बाद भी अखिलेश सहित उसके परिवार के सदस्य टीवी,फ्रिज और रुपये के लिए उसकी बेटी कुसुम को हमेशा प्रताड़ित करते थे।इससे तंग आकर वह कुसुम को अपने घर ले गए थे। लेकिन कुछ दिन बाद ससुराल वालों के आश्वासन पर वह फिर मारुफपुर आ गई। यहां आने के बाद ससुराल वाले उसे फिर से प्रताड़ित करने लगे। दहेज के लिए ही ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक कुसुम के पिता की तहरीर पर अखिलेश समेत उसके माता पिता भाई सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed