{"_id":"5af097734f1c1b9f098b8ade","slug":"101525716851-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम के धक्के से बाइक सवार छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम के धक्के से बाइक सवार छह घायल
Updated Tue, 08 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर थाना क्षेत्र के डीह तिलक ठाकुर गांव में खुले फंटाशिया वाटर पार्क के उद्घाटन समारोह से रविवार की देर शाम पौने नौ बजे लौट रहे दो बाइक सवारों को डीसीएम ने टक्कर मार दिया। जिससे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शेष घायलों का इलाज सीएचसी पर चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, रतनपुरा में खुले वाटर पार्क के उद्घाटन समारोह देख कर लौट रहे रतनपुरा निवासी बाइक सवार विशाल, किशन गुप्ता ,अभय कुमार और इनके पीछे से बाइक से आ रहे हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुहवा निवासी कुमारी दीप्ति, सपना और आकाश को विपरीत दिशा से जा रही डीसीएम ने टक्कर मार दिया। जिससे सभी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। मुहवा गांव निवासी आकाश कुमार, विशाल सिंह और रतनपुरा निवासी किशन गुप्ता की गंभीर हालत देखकर डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । जबकि अभय कुमार ,सपना कुमारी और दीप्ति का इलाज सीएचसी पर चल रहा है।