{"_id":"62cc5ed2106df541fd756d64","slug":"crime-teacher-mau-news-vns6634797142","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन प्रशासन दिशा निर्देश जारी होने के बाद भी जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षक समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नामित स्टाफ द्वारा अलग-अलग तिथियों में मोबाइल से लोकेशन लिया तो शिक्षक विद्यालय से अनुपस्थित मिले। जिसपर बीएसए ने आठ परिषदीय विद्यालयों में तैनात 17 लापरवाह शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में करीब पांच हजार से अधिक शिक्षकों की तैनाती है। शिक्षण व्यवस्था में गुणात्मक सुधार और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नामित स्टाफ द्वारा शिक्षकों का प्रतिदिन लोकेशन लिया जाता है। मोबाइल लोकेशन में गत एक जुलाई को मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के इटौरा चौबेपुर में तैनात अनुदेशक सुमंत, अनुदेशक अनीता गायब मिले। इसी क्रम में दो जुलाई को फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भटौली मेें प्रधानाध्यापक गुलाब चंद्र गुप्ता, राहुल तिवारी सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार चार जुलाई को रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खूंटी में शिवकुमार शिक्षामित्र तथा शिक्षक बृजेश पांडेय गायब मिले। इसी तरह पांच जुलाई को मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के प्रावि हरनासाथ में शिक्षामित्र बीरा देवी, शिक्षामित्र रमेश चंद्र अनुपस्थित मिले। इसी क्रम में रानीपुर ब्लाक क्षेत्रके छपरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक अनिल कुमार गायब मिले। इसी तरह पांच जुलाई को ही बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के प्रावि महमूदपुर में शिक्षामित्र रीना भारती, शिक्षक लालकृष्ण द्विवेदी अनुपस्थित मिले। इसी तरह रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के प्रावि मखना में शिक्षामित्र अनूप कुमार सिंह, शिक्षामित्र विमला सिंह गायब मिली। इसी प्रकार छह जुलाई को बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के प्रावि खंतिया में शिक्षक राजन मद्धेशिया, विवेक सिंह, शिक्षामित्र रामसमुझ, शिक्षामित्र आशा देवी गायब मिले। इस बाबत बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह का कहना है कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मोबाइल लोकेशन में अनुपस्थित शिक्षक एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण दें। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।