फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Credit for Mau-Ballia four-lane work goes to the public: Rajiv Rai

मऊ-बलिया फोरलेन कार्य का श्रेय जनता को : राजीव राय

Wed, 30 Jul 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Credit for Mau-Ballia four-lane work goes to the public: Rajiv Rai
मऊ। घोसी सांसद राजीव राय ने मानसून सत्र के दौरान सदन में अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने मऊ-बलिया सड़क को फोरलेन करेने की मांग केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा तत्काल स्वीकृत करने पर साथ ही संबंधित अधिकारियों से बैठक कराकर डीपीआर के लिए निर्देशित करने पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

साथ ही घोसी से सपा सांसद ने ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष कहा कि इस कार्य के मूर्त रूप लेते ही श्रेय लेने की होड़ है। जबकि इस कार्य का श्रेय सीधे-सीधे घोसी लोकसभा की जनता को जाता है। इस दौरान उन्होंने सहरोज के पास फ्लाई ओवर का कार्य अधूरा होने के चलते हो रही समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही गोरखपुर फोरलेन का कार्य जल्द पूरा कराया जाए। इस दौरान उन्होंने रेल मंत्री को इंगित करते हुए कहा कि पिछले साल आपने वादा किया था कि मऊ को भी सुपरफास्ट ट्रेन की सुविधा देंगे। वहीं सांसद के इस बात पर केंद्रीय रेल मंत्री ने अपनी सहमति जताते हुए जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed