{"_id":"92af49910cd1b112ab9860645fe424e2","slug":"create-awareness-against-on-line-trading-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ किया लोगों को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ किया लोगों को जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो मऊ।
Updated Fri, 09 Oct 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ दवा व्यापार वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में शुक्रवार को दवा व्यापारियों ने जागरूकता अभियान की शुरुआत सिंधी कालोनी स्थित दवा मंडी से की। सदस्यों ने 14 अक्टूबर की प्रस्तावित बंदी को सफल बनाने के लिए व्यापारियों को जागरूक किया। इस अवसर पर सोसायटी के नगर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि दवा व्यापारियों के एकजुट होने पर ही इस ऑनलाइन ट्रेडिंग को समाप्त कराया जा सकता है।
नगर मंत्री जमील अंसारी ने कहा कि दवा की फुटकर दुकानों पर फार्मासिस्ट रखने की अनिवार्यता समाप्त की जाए। जिलाध्यक्ष शिवजी राय ने इसे काले कानून की
संज्ञा दी।
कहा कि यह सरकारी अधिकारियों के भ्रष्टाचार का माध्यम बन गया है। अभियान के दौरान लोगों ने दवा व्यापारियों से 14 अक्टूबर को अपनी अपनी दूकानें बंद कर दवा मंडी पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला मंत्री प्रवीण पांडेय , राजेंद्र चौहान, संतोष गुप्ता , राजेश राय, सतीश गुप्ता, राम नरेश सिंह , रामाशीष मौर्य , रोहित ओमर, रफी अतहर, रामचंद्र चौहान और जीपी बरनवाल आदि मौजूद रहे।