फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cracks in the road after just one and a half months, Municipal Chairman said it is still being repaired

Mau News: डेढ़ महीने बाद ही सड़क में दरार, नपाध्यक्ष-बोले अभी बन ही रही है

Wed, 10 Sep 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cracks in the road after just one and a half months, Municipal Chairman said it is still being repaired
नगर के भवनाथपुर रोड से नसोपुर जाने वाली बनी सड़क में पड़ी दरार।संवाद - फोटो : संवाद
मऊ। नगर पालिका के वार्ड-1 गालिबपुर में 30 लाख रुपये से बनी सड़क पर डेढ़ महीने में ही दरार पड़ गई। उधर, नगर पालिका के अध्यक्ष अरशद जमाल का दावा है कि सड़क अभी बन ही रही है, उसका लोकार्पण नहीं हुआ है। जुलाई में हुए सड़क के लोकार्पण की सूचना पट्ट मोहल्ले में लगी हुई है। बीते दो साल में नगर पालिका में नई सड़कों के क्षतिग्रस्त होने का यह चौथा मामला है।
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर पालिका के वार्ड-1 गालिबपुर में नसोपुर मोहल्ले में भवनाथपुर से अमृत पब्लिक स्कूल जाने वाली सड़क बदहाल थी। आनंद मेडिकल स्टोर से अमृत पब्लिक स्कूल के सामने तक हाट मिक्स प्लांट से पिच रोड का निर्माण कार्य 31 लाख 29 हजार रुपये की लागत कराया गया। सूचना पट्ट पर लिखे विवरण के अनुसार सड़क का निर्माण त्रिपाठी कंस्ट्रक्शन ने कराया है। सूचना पट्टा में साफ शब्दों में लिखा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और नगर विकास मंत्री एके शर्मा के निर्देशन में जुलाई 2025 में नपाध्यक्ष अरशद जमाल ने लोकार्पण किया। बीते दस माह यानी जुलाई 2024 से अब तक छह मामले उजागर हो चुके हैं, इसमें चार सड़कें और दो नाले हैं। अब तक किसी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। केवल नोटिस देकर औपचारिकता कर ली गई।
विज्ञापन

धांधली का यह पहला मामला नहीं
मई 2025 : वार्ड-20 में बख्तावरगंज से सनेगपुर तक पिच रोड 26 लाख से बनी। सड़क की गारंटी तीन साल थी, लेकिन एक साल में ही यह कई जगहों से टूटने लगी। सभासद सत्यप्रकाश सिंह ने शिकायत की। बनने के दो महीने के अंदर ही उखड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------

27 मई 2025 : वार्ड-25 के कासिमपुर पोखरे के पास 11 लाख की लागत से बनी इंटरलॉकिंग दो दिन पहले हुई हल्की बारिश में धंस गई। जिम्मेदार दो मजदूर लगवाकर इसे दुरुस्त कराने में जुट गए।
जुलाई 2024 : निजामुद्दीनपुरा में 10 लाख से बनी सड़क बनने के 45 दिन में धंस गई थी। यहां दो फीट चौड़ा और चार फीट गहरा गड्ढा बन गया था।
----------------------
लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
नपाध्यक्ष अरशद जमाल से कहा कि पिच कार्य अभी जारी है। बोले कि इसके बावजूद इसमें दरारों का पड़ना घोर लापरवाही है। जब उन्हें लोकार्पण के सूचना पट्ट की जानकारी दी गई तो बोले कि अभी सड़क का लोकापर्ण नहीं हुआ है, ऐसे में सूचना पट्ट कैसे लग गई। इसकी भी जानकारी ली जाएगी।

नगर के भवनाथपुर रोड से नसोपुर जाने वाली बनी सड़क में पड़ी दरार।संवाद

नगर के भवनाथपुर रोड से नसोपुर जाने वाली बनी सड़क में पड़ी दरार।संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed