{"_id":"7a05dd14e132d83e40d2eaea456c21a0","slug":"crackdown-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वतखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 16 May 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र प्रशांत कुमार ने शनिवार को पुलिस आफिस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि अपराध के पैसे पर पलने वाला हर व्यक्ति दोषी है।
ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों को संरक्षण देने वालों को जेल भेजा जाएगा, तभी अपराध पर अंकुश लग सकता है। इसके लिए जनता का सहयोग जरूरी है। पुलिस जनता से मधुर संबंध स्थापित कर अंकुश लगाए।
कहा कि अपराध एक प्रकार की समस्या है यह पहले से भी होता आया है। इस पर अंकुश लगाया जा सकता है न कि पूर्ण रूप से खत्म किया जा सकता है। कहा कि पिछले एक साल में आजमगढ़ मंडल में अपराध में कमी आई है।
विज्ञापन
कहा कि अब अपराध में तकनीक का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है। अपराधी साइबर क्राइम का सहारा ले रहे हैं। आने वाले दिनों में पुलिस के सामने एक चुनौती है लेकिन पुलिस भी अब तकनीक का सहारा ले रही है।
कहा कि दो दिन के निरीक्षण में जनपद पुलिस की कई कमियां उजागर हुई हैं। इनमें थानों में दस्तावेजों के रख रखाव से लेकर एमबी एक्ट में बंद गाड़ियों का निस्तारण प्रमुख है। इसके लिए पुलिस को कड़े निर्देश दिए। कहा कि समाज में पुरस्कार और दंड का अधिकार होना चाहिए। पुलिस भी इस व्यवस्था के तहत चलती है।
अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसिंग सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, सीओ सिटी अशोक यादव, सीओ घोसी डा. अजय कुमार, सीओ राकेश उपस्थित रहे।